सिमडेगा शहर की सफाई व्यवस्था फेल. घनी आबादी में कचरा डंपिंग से लोग परेशान, विधायक व DC ने दिए सख्त निर्देश, सफाई एजेंसी पर FIR की तैयारी. शहर की सफाई व्यवस्था सवालों के घेरे में है. शहर से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण करने के बजाय उसे घनी आबादी के बीच डंप किया जा रहा है. इससे लोगों का जीना दूभर हो गया है.