गौतमबुद्धनगर में जनशिकायतों की अनदेखी और उनके निस्तारण में लापरवाही बरतने पर पांच उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. नोएडा: गौतमबुद्धनगर में जनशिकायतों की अनदेखी और उनके निस्तारण में लापरवाही बरतने पर पांच उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के तहत कई सहायक पुलिस आयुक्तों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के खिलाफ भी प्रारंभिक जांच शुरू की गई है.