फाऊंडेशन फॉर एक्सीलेंस ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कॉलरशिप योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी. स्कॉलरशिप की तहत चुने विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. इंजीनियरिंग, मेडिकल और लॉ जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज में हायर एजुकेशन हासिल कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों के लिए राहत भरी खबर है.