शिमला पुलिस ने शोघी के पास एक टैक्सी से डेढ़ करोड़ रुपये का 257 ग्राम चिट्टा हेरोइन बरामद किया है। इस मामले में पंजाब के अमृतसर निवासी रेशम सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जो शिमला में बड़ी खेप सप्लाई करने की फिराक में था। शिमला में पुलिस की गिरफ्त में हेरोइन के साथ पकड़ा गया शातिर। शिमला में नशे के बड़े सप्लायरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।