टेक्सटाइल फैक्टरी में आग से लाखों का माल व मशीनें जलीं. औद्योगिक नगरी पानीपत के काबड़ी रोड स्थित लक्ष्मी एंटरप्राइजेज टेक्सटाइल फैक्टरी में वीरवार तड़के आग लग गई। आग से फैक्टरी में रखा भारी मात्रा में कच्चा व तैयार माल जल गया। आग इतनी भीषण थी कि इमारत और मशीनरी इसकी चपेट में आ गई। उस समय फैक्टरी में कोई श्रमिक नहीं था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके.