नेशनल हाईवे पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान. नेशनल हाईवे 709 एडी पर बुधवार देर रात छाजपुर गांव बाईपास के पास चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। इंजन से धुआं उठता देख कार चालक ने समय रहते कार रोक कूदकर अपनी जान बचाई। शोंधापुर निवासी कुलदीप सैनी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ हरिद्वार से वापस आ रहे थे।