परिवहन निगम प्रबंधन और उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बीच मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को हुई बैठक बेनतीजा रही। वार्ता फेल होने के बाद यूनियन ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया है। इधर, परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक ने भी सभी अधिकारियों को सख्त पत्र भेजकर बस सेवा किसी भी कीमत पर प्रभावित न होने देने और कार्य बहिष्कार करने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए.