पानीपत। सोने और चांदी के दाम इन दिनों ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं, इसके बाद भी त्योहारों और विवाह के सीजन में ग्राहकों की खरीदारी का उत्साह कम नहीं हुआ है। ग्राहकों का रुझान अब पारंपरिक भारी-भरकम गहनों के मुकाबले हल्के वजन (लाइटवेट) और आकर्षक डिजाइनों वाले आभूषणों की तरफ बढ़ा है। बाजार में महिलाओं और युवा खरीदारों की पहली पसंद लाइटवेट ज्वेलरी बनती जा रही है।वैष्णवी श्याम बाग ज्वेलर्स मॉडल.