पेंशनभोगियों को नवंबर में ऑनलाइन जमा होंगे जीवन प्रमाण पत्र. प्रदेश सरकार से सेवानिवृत्त होने वाले पेंशनभोगियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण समाचार है। जिला खजाना कार्यालय पानीपत और इसके अंतर्गत आने वाले सभी अधीनस्थ उप खजाना कार्यालयों बापौली, समालखा, मतलौडा और इसराना में विशेष अभियान चलाया जाएगा। पानीपत जिला खजाना अधिकारी हजारा सिंह ने बताया कि आगामी माह यानी नवंबर के दौरान पेंशनरों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र, गैर-विवाह.