Gorakhpur News: गोरखपुर मंडल की अंडर-17 बालक क्रिकेट टीम ने प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ को पांच रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बारिश के चलते मुकाबला आठ ओवर का हुआ। गोरखपुर ने तीन विकेट पर 79 रन बनाए, जिसमें सौरभ राय ने 52 रन जोड़े। जवाब में लखनऊ 77 रन ही बना सकी। माही पटेल ने तीन विकेट लिए। फाइनल गुरुवार को.