Dhanbad News: धनबाद के 259 सरकारी विद्यालयों में हुए मूल्यांकन में 121 स्कूल मेरा विद्यालय निपुण (राउंड वन) घोषित किए गए। जिले का राज्य में 17वां स्थान है। कक्षा दो से पांचवीं तक के छात्रों का हिंदी, गणित और अंग्रेजी में मूल्यांकन हुआ, जबकि कक्षा एक के छात्रों का हिंदी और गणित में आकलन किया गया। निपुण घोषित होने के लिए स्कूलों को सर्वेक्षण में 75 से अधिक अंक चाहिए।, Dhanbad Hindi.