Dhanbad News: धनबाद के दुहाटांड़ वन काली मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों को गुरुवार को करीब चार घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई और दोपहर एक बजे के बाद बहाल हुई। बिजली विभाग के अभियंता के अनुसार, क्षेत्र के फीडर की लाइन में तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति ठप हुई थी। सूचना मिलने पर खराबी ठीक कर बिजली बहाल कर दी गई।, Dhanbad.