केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नोएडा में इंडिया टुडे हेल्थवेल्थ समिट 2026 में कहा कि सरकार बीमारी की समय पर पहचान और इलाज दोनों पर ध्यान दे रही है. उन्होंने छोटे शहरों में मेडिकल कॉलेजों के विस्तार की जानकारी भी दी. एम्स दिल्ली पर बढ़ते दबाव और टियर-2-टियर-3 शहरों में विशेषज्ञ इलाज की कमी के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में मेडिकल कॉलेजों का बड़ा विस्तार किया.