Dehradun News: देहरादून में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित रोजगार मेले में प्रदेशभर से 40 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय करियर सेवा केंद्र और अमेरिका इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से हुए इस मेले में कंपनियों ने साक्षात्कार लिए। कुल 23 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया और 16 का घर से काम करने वाली नौकरियों के लिए चयन हुआ। आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाना.