जमशेदपुर पुलिस ने रामगढ़ में हुई 43 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। बिरसानगर में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जो किराए के मकान से रैकेट चला रहे थे। जमशेदपुर में आरोपी एक किराए के मकान में रहकर इस साइबर ठगी के अवैध धंधे को अंजाम दे रहे थे।