Darbhanga News: दरभंगा के दोनार चौक के पास गुरुवार सुबह सड़क किनारे खड़े 65 वर्षीय रामविलास यादव को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल यादव को डीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह अपनी बेटी की ससुराल जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।, Darbhanga Hindi News.