भागलपुर के सबौर प्रखंड की खानकित्ता पंचायत में मुखिया ने बाढ़ न आने वाले क्षेत्र में अपने परिवार के पांच सदस्यों को 35 हजार रुपये की बाढ़ राहत राशि दिलवाई। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने रिकवरी नोटिस जारी किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।