दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। राजद समर्थित अनिल कुमार झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को 4010 मतों से हराकर जीत दर्ज की। बिहार में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम को लेकर दिनभर बनी उहापोह की स्थिति गुरुवार की देर रात समाप्त हो गई। बिहार विधान परिषद की इस सीट पर राजद समर्थित उम्मीदवार अनिल कुमार झा ने जीत दर्ज की।