तारुन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तारुन के अधीक्षक डॉ. अंशुमान गुप्ता ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परसांवा महोला और नागपाली स्थित दो केंद्र बंद मिले। दोनों केंद्रों पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अनुपस्थित मिलीं। मामले में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।निरीक्षण के दौरान बरांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुला मिला। यहां सीएचओ श्वेता देवी मरीजों का उपचार करती मिलीं।