अयोध्या। दीपोत्सव में दीप प्रज्वलन के साथ स्वयंसेवकों पर रामनगरी की सांस्कृतिक गरिमा और आयोजन की भव्यता बनाए रखने की भी जिम्मेदारी होगी। उन्हें दीपोत्सव का सकारात्मक संदेश दुनिया तक पहुंचाना होगा। बृहस्पतिवार को अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित बैठक में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने स्वयंसेवकों से यह आह्वान किया।कुलपति ने कहा कि दीपोत्सव भारतीय सनातन परंपरा और समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। स्वयंसेवकों का अनुशासन और निष्ठा.