अयोध्या। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियां पूरी हो गई हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित यह परीक्षा जिले के 28 केंद्रों पर तीन तिथियों में कराई जाएगी। 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होने वाली परीक्षा में कुल 75,312 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 12,552 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह.