केरल के पलक्कड़ में ओट्टापाम और शोरानूर के बीच रेलवे ट्रैक पर कंक्रीट स्लैब और भारी सामान रखकर ट्रेन पलटाने की बड़ी साजिश का शक. पलक्कड़ (केरल): केरल के पलक्कड़ जिले में मंगलवार को ट्रेन को पलटाने की एक संदिग्ध साजिश का मामला सामने आया है. ओट्टापाम और शोरानूर रेलवे स्टेशनों के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर रेलवे ट्रैक पर बेहद भारी पत्थर रखी हुई पाई गईं.