Kelo Pravah. Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में धान की फसल खेतों में तैयार हो रही है. किसान अपनी उपज बेचने की तैयारी में जुट गए हैं। इसी बीच पटवारियों की हड़ताल ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 13 अक्टूबर से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण फसल गिरदावरी (डिजिटल क्रॉप सर्वे) और अन्य राजस्व कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं।