उत्तर पश्चिम रेलवे में भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को मजबूत करने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार, 26 अक्टूबर को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ हुआ। “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थीम पर आयोजित यह सप्ताह 1 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान रेल अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को ईमानदारी, जवाबदेही तथा भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।सतर्कता.