Varanasi News: समाजवादी पार्टी के आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी खंड निर्वाचन क्षेत्र की स्नातक सीट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के केदारनाथ सिंह को 19,932 मतों से हराया। आशुतोष को 55,046 और केदारनाथ को 35,114 वोट मिले। आठ जिलों के 453 बूथों पर 41.11 फीसदी मतदान हुआ था। जीत के बाद आशुतोष ने चुनाव को ईवीएम बनाम बैलेट का जनादेश बताया।, Varanasi Hindi News - Hindustan.