करवा चौथ पर सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा. बाजारों में शृंगार, पूजन सामग्री और फलों की भारी भीड़, वहीं जाम ने बढ़ाई मुश्किलें. पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर सुहागिन महिलाएं आज करवा चौथ का व्रत रखेंगी. पर्व को लेकर बुधवार से ही शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी थी.