जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स से युवतियों के साथ शादी का झांसा देकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन पर कई और राज्यों में भी मामले दर्ज हैं. उत्तर प्रदेश के जालौन में पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवतियों से ऑनलाइन ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.