कुंदरकी। पुलिस ने शारदीय नवरात्र, रामलीला, दशहरा पूजा आदि त्योहारों के मद्देनजर कुंदरकी नगर के मुख्य-मुख्य बाजारों एवं मिश्रित आबादी और संवेदनशील क्षेत्र में पैदल गश्त की। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने गश्त के दौरान लोगों से संवाद किया और उनसे समस्याएं जानीं। साथ ही सुरक्षा का एहसास कराया। वहीं क्षेत्र के ही ग्राम नैय्याखेड़ा में ग्रामीणों से अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने, रात्रि के समय गांव में गश्त करने.