यूपी बार कौंसिल चुनाव की मतगणना में लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल 3466 मतों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं, जबकि निवर्तमान उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय 4069 मतों के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं। निवर्तमान अध्यक्ष शिवकिशोर गौर तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, और प्रयागराज में देवेंद्र मिश्र नगरहा अब चौथे क्रम पर हैं।