पटना के नौबतपुर में डांस प्रोग्राम के बहाने बुलाई गई दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एक को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। नौबतपुर थाना क्षेत्र के भेलुरा रामपुर गांव में तिलक समारोह के दौरान डांस प्रस्तुति का बहाना बनाकर दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।