माछरा और रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में सुबह से तेज बारिश हो रही है। इससे क्षेत्र में अचानक ठंड बढ़ गई है। ठंडी हवाओं. ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे ग्रामीणों को पहली सर्दी का अहसास हुआ।इस बेमौसम में बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश से खेतों में जलभराव हो गया है। इससे गन्ने की छिलाई का काम रुक गया है।