मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड के 18 महीने बाद पुलिस ने ब्रह्मपुरी स्थित उस मकान का ताला खोल दिया, जहां नीले ड्रम में शव को सीमेंट से सील किया गया था. परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने घर का सामान सूची बनाकर मृतक के भाई को सौंप दिया. हाल ही में अदालत ने दोषियों को मौत की सजा सुनाई है. घर खुलते ही मां और भाई की आंखें भर आई.