फारबिसगंज में सुपर हमसफर बस सर्विस के ठिकानों पर आयकर विभाग की दूसरे दिन भी छापेमारी जारी रही, जिसमें 100 करोड़ रुपये सालाना कर चोरी का अनुमान है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों से दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप में बस मालिक अबसार आलम समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।