आईआईटी के वैज्ञानिकों ने कम पानी वाले क्षेत्रों के लिए स्मार्ट सिंचाई तकनीक विकसित की है। मिट्टी की नमी मापने वाले सेंसर मौजूदा स्प्रिंकलर प्रणाली से जुड़कर जरूरत के अनुसार पानी पहुंचाते हैं। नमी तय स्तर से कम होने पर सिस्टम सिंचाई का प्रवाह और दिशा स्वचालित रूप से नियंत्रित करता है। इससे पानी की बर्बादी और खेती का खर्च घटेगा, जबकि उत्पादन पर असर नहीं पड़ेगा।, India News in Hindi.