मुंगेर के हसनगंज मुसहरी गांव में अवैध शराब भट्ठी पर दबिश देने गई उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया, जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हमले के बाद अतिरिक्त बल के साथ दोबारा कार्रवाई कर एक महिला को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य धंधेबाज फरार हो गए।