अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान एआइआइए ने अपने 10वें स्थापना दिवस पर दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए और 15 से अधिक अकादमिक प्रकाशनों का विमोचन किया। इस अवसर पर नई वेबसाइट, ई-कोर्स और ई-बुक भी लॉन्च की गईं, साथ ही बाल स्वास्थ्य पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'कौमारकान-2026' का समापन हुआ।