पाली के कपड़ा कारोबारी मामा-भांजे की सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। भुजेला हाईवे पर मवेशियों को बचाने के प्रयास में कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। दिवाली से पहले हुए दर्दनाक हादसे से दोनों परिवारों में मातम पसर गया।