इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि शालीमार टाउनशिप के बाहर पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर विवाद किया. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है. फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है और घटना की वास्तविकता की जांच जारी है.