कर्नाटक सरकार में मंत्री सतीश जारकीहोली ने राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को पारदर्शी और उचित बताया है। उन्होंने कहा कि मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम नियमों के अनुसार हटा दिए गए हैं। SIR को लेकर कांग्रेस के विरोध के बीच जारकीहोली का यह बयान राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, कांग्रेस ने 1 नवंबर को राजधानी में महारैली का ऐलान किया.