मौसम विभाग की मानें तो बारिश का यह सिलसिला अगले 24 घंटों तक बना रह सकता है. रितेश कुमार तंबोली की रिपोर्ट. रायपुर: चक्रवात अर्नब का असर छत्तीसगढ़ में बुधवार की सुबह से ही दिखने लगा था, जिसका असर आज भी जारी है. बीते 24 घंटे से रायपुर सहित पूरे प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है.