दिल्ली पुलिस ने कंपनी निदेशक बनकर बैंक से 22.56 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो आरोपितों को गिरफ्तार कर करीब 2.50 करोड़ रुपये की संपत्ति, जिसमें सोना और नकदी शामिल है, बरामद की गई। बैंक अधिकारियों को कंपनी का निदेशक बनकर फोन करने और फर्जी ईमेल के जरिये 22.56 लाख रुपये ट्रांसफर कराने वाले गिरोह का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है।