Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत से पहले ही वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं. प्रदूषण बढ़ने के संभावित खतरे को देखते हुए पर्यावरण विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) क्षेत्र का निरीक्षण किया और ऊंची इमारतों में लगाए गए एंटी-स्मॉग गन व वॉटर मिस्ट सिस्टम की स्थिति की जांच.