बिहार के गयाजी जिले में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के मंच पर अचानक पथराव कर दिया गया। इस हमले में मंत्री जीतन राम मांझी बाल-बाल बच गए, लेकिन सुरक्षा में तैनात उनका अंगरक्षक घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।