लखनऊ में आवास विकास परिषद करीब 20 साल बाद मकान बनाने की योजना शुरू करने जा रहा है। अवध विहार योजना के पहले चरण में 94 मकान और 180 व्यावसायिक प्लॉट उपलब्ध होंगे। वहीं, एलडीए भी नई आवासीय योजनाओं पर काम कर रहा है। यूपी में आवास विकास के प्लाट-मकान लेने का मौका है। लखनऊ समेत सात शहरों में विभिन्न योजनाओं में खाली पड़े प्लाट, मकान और अन्य संपत्तियों को बेचा जाएगा।