विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान काजल ढोचक और नीलम सिरोही ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। पहली बार एक ही सीनियर विश्व चैंपियनशिप में दो भारतीय महिला पहलवानों ने फाइनल में जगह बनाई। 76 किलोग्राम वर्ग में काजल को यूक्रेन की अनास्तासिया अल्पियेवा ने 8-6 से हराया, जबकि 50 किलोग्राम वर्ग में नीलम जापान की चार बार की विश्व चैंपियन युई सुसाकी से हार गईं। काजल ने सेमीफाइनल में पिछड़ने.