दक्षिणी दिल्ली अग्निकांड के बाद पानीपत में होटलों की पड़ताल में सामने आया कि 250 से अधिक बहुमंजिला होटल बिना फायर एनओसी के चल रहे हैं। अग्निशमन विभाग अब ऐसे होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा समीक्षा कर कार्रवाई की तैयारी में है। दक्षिणी दिल्ली में बुधवार को रेस्तरां के बेसमेंट में लगी आग में 21 लोगों की मौत के बाद शहर के होटलों की दैनिक जागरण ने पड़ताल की।