आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल के परिवार ने अलवर के अजबगढ़ स्थित अनंता रिसॉर्ट में जिन 20 विला खरीदे, उन्हें बनाने वाली गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को होटल-रिसॉर्ट प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार की RIPS 2019 योजना के तहत विशेष निवेश पैकेज मिला। राजस्थान सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल को प्रशासनिक कारणों से पोस्टिंग आदेश की प्रतीक्षा में रखा है. उन पर 40 प्रॉपर्टी खरीदने और लीज पर देने के आरोप हैं.