चक्रवात अर्नब के असर से गुरुवार को मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि भोपाल-ग्वालियर समेत कई शहरों में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अर्नब के बाद मध्य प्रदेश के 31 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.