प्रसव और सीजर डिलीवरी के नाम पर मरीजों के परिजनों से ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने बैतूल जिला अस्पताल से एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। जांच में भोपाल और इंदौर में भी इसी तरह की धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं।