मध्य प्रदेश के कई जिलों में 29 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान. सिंगरौली, सीधी, मऊगंज में अलर्ट. IMD ने जारी की चेतावनी. MP Weather Today: मध्य प्रदेश में 29 अक्टूबर को मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), भोपाल के 28 अक्टूबर को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.